Connect with us

गाजीपुर

27 साल की सेवा के बाद स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ओमप्रकाश कुशवाहा सेवानिवृत्त

Published

on

Loading...
Loading...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और उपहार देकर किया सम्मानित

देवकली, गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली में कार्यरत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ओमप्रकाश कुशवाहा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके सरोज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके सरोज ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। जीवन में आना-जाना लगा रहता है और एक दिन सभी को सेवानिवृत्त होना पड़ता है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली में करीब 27 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली और व्यवहार से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई तथा अपने सेवाकाल की अमिट छाप छोड़ी।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके सरोज ने ओमप्रकाश कुशवाहा को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने घड़ी और शाल भेंट की, जबकि बीपीएम प्रदीप सिंह ने फोटो देकर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके लंबे सेवाकाल और विभाग के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विवेकानंद, नागेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, फेकू यादव, चंद्रशेखर यादव, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. सादिया, डॉ. अरविंद, डॉ. सूरज, हैदर अली, डॉ. मधुसूदन, संजय, उर्मिला देवी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page