Connect with us

गोरखपुर

सपा ने गोरखपुर के सर्वेश को बनाया नया प्रवक्ता, पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा

Published

on

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मीडिया में अपना पक्ष रखने के लिए जारी प्रवक्ताओं की सूची में एक नया और दमदार चेहरा शामिल किया है। पार्टी प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरया तिवारी के सर्वेश त्रिपाठी पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

गोरखपुर जिले के खजनी तहसील में सरया तिवारी के  सर्वेश त्रिपाठी हैं, न सिर्फ एक परिपक्व राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, बल्कि उनके पास सुरक्षा बलों की सेवा का अनूठा अनुभव भी है। वह भूतपूर्व सहायक कमांडेंट के पद से सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस सेवा के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा में योगदान दिया और राष्ट्रसेवा का पाठ सीखा।

वर्तमान में सरया तिवारी समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। युवा मोर्चे में उनके काम और संगठनात्मक क्षमताओं से पार्टी अभिभूत है।इस नियुक्ति को सपा के भीतर नए नेतृत्व को बढ़ावा देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव लगातार पार्टी में नई ऊर्जा और नए चेहरों को मौका दे रहे हैं। सर्वेश त्रिपाठी का चयन इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। उनके सैन्य अनुशासन और राजनीतिक समझ का फायदा पार्टी को मीडिया और जनता के बीच अपना रुख प्रभावी ढंग से रखने में मिलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page