वाराणसी
रोहनिया विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
वाराणसी। रोहनिया के मुड़ादेव गांव में रविवार को सृजन सामाजिक विकास न्यास के सौजन्य से कंबल वितरण, निशुल्क चिकित्सा शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रमेश साहनी के आवास पर हुआ जहां मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल, पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह और वन विभाग के रेंज ऑफिसर दिवाकर दुबे ने सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर जेन काशी कैंसर हॉस्पिटल की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जिसमें ग्रामीणों की शुगर, बीपी और हृदय संबंधी जांच की गई और मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।
विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और जेन काशी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डिंपल परमार सहित सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार सिंह जैसे व्यक्तियों के कारण समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर डिंपल परमार, किशन शाह, अमित सिंह, अक्षय नायक, डॉक्टर शुभम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
