Connect with us

वाराणसी

रोहनिया मंडल में भाजपा ने मनाया सेवा, सुशासन और विकास का उत्सव

Published

on

प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल पूरे होने पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रोहनिया मंडल की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह से उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसेवा को ही प्राथमिकता बनाएं और पार्टी की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाएं।

Advertisement

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने की, जबकि संयोजन भाजपा के मंडल महामंत्री डॉ. पी.के. तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा रोहनिया मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से नव नियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “हमें विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। विकास के इस रथ को जन-जन तक प्रेरित करें। भाजपा परिवार की ओर से आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।”

कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिससे पार्टी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa