Connect with us

राज्य-राजधानी

मुख्यमंत्री योगी के गुरु भाई का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

अनुयाइयों में शोक की लहर

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई महंत योगी शांतिनाथ का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ आश्रम में इकट्ठा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है।महंत योगी शांतिनाथ का निधन न्यूरानपुर स्थित आश्रम में हुआ।

जब आश्रम के लोगों को उनकी मौत की सूचना मिली, तो इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थक और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं। योगी शांतिनाथ के साथ रहने वाले अन्य संतों ने इस दुखद घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर मठ को दी।

महंत योगी शांतिनाथ का योगी आदित्यनाथ से गहरा संबंध था। वे यूपी के सीएम के गुरु भाई माने जाते थे। हाल ही में, योगी आदित्यनाथ पीलीभीत में एक कार्यक्रम के दौरान उनके आश्रम गए थे।महंत के निधन से स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है, और बड़ी संख्या में लोग आश्रम में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

भारत सरकार के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भी महंत योगी शांतिनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “पीलीभीत के मुड़िया न्यूरानपुर के नाथ संप्रदाय से जुड़े महंत योगी शांतिनाथ के असामयिक निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। महंत जी का निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूं कि पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page