Connect with us

पूर्वांचल

फाइलेरिया से मुक्ति को चलाना है महा अभियान : डॉ अश्वनी

Published

on

सोनभद्र में 10 फरवरी से 28 तक चलेगा अभियान

मुख्य चिकित्सा कार्यालय पर बुधवार को गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उ०प्र० शासन, चिकित्सा द्वारा मीले निर्देश के क्रम में फाइलेरिया उन्नमूलन हेतु जनपद के ब्लाक-घोरावल में शुभारंभ किया जाना है।

वहीं 10 फरवरी से 28 फरवरी तक एम०डी०ए० अभियान चलाया जाना है। उक्त अभियान में ब्लाक घोरावल के 144 ग्राम सभाओं के समस्त निवासियों को डी०ई०सी एवं एल्बेन्डाजोल की गोली आयु वर्ग अनुसार खिलाई जानी है। जिनमे (कुल जनसंख्या – 328128) शामिल है।वहीं अभियान में कुल 280 टीमें लगाई गयी हैं, जो घर-घर जाकर लाभार्थियों को अपने सामने दवा का सेवन करायेंगी। टीमों के सुपरविजन के लिए 56 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये हैं। उपरोक्त अभियान में ब्लाक घोरावल की कुल-245 आशा, 53-ऑगनबाड़ी, 45-ए0एन0एम0, 11-आशा संगिनी एवं 262-एन०जी०ओ० सदस्य को लगाया गया है। अभियान के अन्तर्गत कुल-46 बूथ बनाये गये हैं, जिनमें 35-हेल्थ वेलनेस सेन्टर, 8-प्रा०स्वा०केन्द्र एवं 3-सामु०स्वा० केन्द्र पर स्थापित किये गये हैं। अभियान का नेतृत्व ब्लाक अधीक्षक डा० कीर्ति आजाद विंद के द्वारा किया जायेगा।

फाइलेरिया (हाथी पाँव) एक लाईलाज बीमारी है। यूपी के 51 जनपद फाइलेरिया प्रभावित हैं, यह एक संक्रामक रोग है जो धागे जैसी कृमि से होता है एवं क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। संक्रमित मच्छर के काटने के 10-15 वर्षों के पश्चात यह हाथ, पैर, स्तन, अण्डकोष में सुजन तथा पेशाब में सफेद रंग के द्रव (काइलुरिया) एवं लम्बे समय से सुखी खॉसी के रूप में दिखाई देता है। बीमारी से बचाव के लिए वर्ष में एक बार फाइलेरिया रोधी औषधि का सेवन ही एक मात्र उपाय है।

अभियान के अन्तर्गत वर्ष में एक बार आयु वर्ग के अनुसार दवा का सेवन निम्नवत कराया जायेगा। वहीं डॉक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि दवा वितरण को लेकर आयु वर्ग निस्तारण किया गया है जिसमें एक वर्ष से कम वाले बच्चों को दवा नहीं देना है वहीं 1 वर्ष से 2 वर्ष तक आदि टैबलेट 2 वर्ष से अधिक 5 वर्ष से कम एक टैबलेट 5 वर्ष से अधिक 15 वर्ष से कम दो टेबलेट 15 बार से अधिक वाले व्यक्तियों को तीन टैबलेट देना है जिसमें संबंधित बीमारियों से ग्रसित व किसी अन्य बीमारी से चल रहे दवा इलाज गर्भवती महिलाओं को दवा से वर्जित किया गया है।

Advertisement

वहीं विप इन विभाग जैसे पंचायत राज शिक्षा विभाग आई सी डी एस के सहयोग प्राप्त के साथ हो एवं पांच के द्वारा एक अभियान की मॉनिटरिंग की जाएगी पीसीसी संख्या के द्वारा इस प्रोग्राम के प्रचार प्रसार का कार्य भी किया जाएगा जिसमें नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रेमनाथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी, धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव जिला मलेरिया अधिकारी अभियान के वही जनपद स्तरीय पर्यवेक्षक हेतु सहायक मलेरिया अधिकारी वी वीडी कंसल्टेंट एवं मलेरिया निरीक्षक को सौंपी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page