वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मोत्सव पर जरुरतमंदों में वस्त्र वितरण
वाराणसी| सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भवानीपुर शिवपुर शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मोत्सव पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान तथा क्षेत्र के हीन ,असहाय ,शोषित ,पीड़ित महिलाएवं पुरुष बच्चों को वस्त्र वितरण किया गया| मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर इस अवसर पर कहा सौभाग्य का विषय है आज विश्व के सबसे बड़े महापुरुष का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। देश के सुख समृद्धि एवं गरीब लोगों के विकास के लिए मोदी देश केलिय कृत संकल्पित है प्रारंभ में कार्यक्रम के संयोजक एवं क्षेत्र के समाजसेवी लोहता मंडल के कार्यकारीे सदस्य विनोद कुमार दुबे ने मंत्री सहित सभी पधारे सम्मानित अतिथि का स्वागत किया इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ सामूहिक यज्ञ अनुष्ठान एवं सुख समृद्धि एवं दीर्घ जीवन के लिए केक माननीय मंत्री द्वारा काटा गया कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मंत्री का दर्जा प्राप्त राम प्रकाश दुबे मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके गुणों की चर्चा की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष व मंडल अनिल कुमार मिश्र संजय कुमार सिंह ,आनंद कुमार मिश्र ,आशुतोष मिश्रा, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ,मुकेश दुबे ,शैलेश तिवारी ,रवि गुप्त, शुभम ,संतोष चौधरी ,राकेश पांडे ,चंदन मोर्या, संजय राजभर ,सहित बबलू मिश्र सतनारायण दुबे उपस्थित थे एवं लोगों ने वस्त्र वितरण किया मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्र ने सभी को धन्यवाद दिया निवेदक विनोद कुमार दुबे थे।

