मुम्बई
दुआ लीपा के कॉन्सर्ट को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

फैंस में जोश, प्रशासन सतर्क
मुंबई। मशहूर पॉप स्टार दुआ लीपा का नाम संगीत प्रेमियों के बीच किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस बार उनके फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि दुआ लीपा अपने पहले भारतीय म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। यह बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट शनिवार, 30 नवंबर को मुंबई में आयोजित होगा। दुआ लीपा को गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। फैंस के बीच इस कॉन्सर्ट को लेकर काफी उत्साह है।
मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दुआ लीपा के कॉन्सर्ट को लेकर मुंबई पुलिस ने विशेष ट्रैफिक गाइडलाइन्स जारी की हैं। शनिवार को कॉन्सर्ट के चलते शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों का पहले से ध्यान रखें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। शनिवार दोपहर से लेकर आधी रात तक निम्नलिखित मार्ग बंद रहेंगे:
- भारत नगर जंक्शन से कुर्ला की ओर जाने वाला संत ज्ञानेश्वर मार्ग।
- बांद्रा में खेरवाड़ी सरकारी कॉलोनी से यूटीआई टावर्स की ओर जाने वाला मार्ग।

फैंस में जोश, प्रशासन सतर्क
दुआ लीपा के इस म्यूजिक इवेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिन लोगों को इन मार्गों पर यात्रा करनी है, वे ट्रैफिक गाइडलाइन्स को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं।