Connect with us

गाजीपुर

जमानिया पुलिस ने गोवंश तस्कर को किया गिरफ्तार

Published

on

गाजीपुर। जिले की थाना जमानिया पुलिस ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 06 राशि गोवंश और 1 पिकअप बोलेरो वाहन के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन जमानिया के पास रूट चेकिंग के दौरान अभियुक्त आकाश यादव, पुत्र जितेन्द्र यादव, (निवासी ग्राम लछीरामपुर, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर) को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 06 राशि गोवंश (02 गाय और 04 बछड़ा) और 01 पिकअप बोलेरो वाहन संख्या BR01GC6907 बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 412/2025 के तहत धारा 109(1) बीएनएस, 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज किया है।

उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलायी गई इस कार्रवाई में अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page