Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर रेल रूट पर ट्रेनों की कमी से बढ़ी परेशानी, यात्रियों ने जताई नाराजगी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। दिलदारनगर-ताड़ीघाट-गाजीपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और उनके फेरों में विस्तार की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। यात्रियों का कहना है कि दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले लगभग 26 किलोमीटर लंबे इस रेल रूट पर फिलहाल केवल दो पैसेंजर ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर लंबे समय से ट्रेनों की संख्या और फेरों में वृद्धि नहीं की गई है। यात्रियों का मानना है कि इसके पीछे रेलवे अधिकारियों की उदासीनता मुख्य कारण है। उनका कहना है कि यदि इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए और उनके फेरों में विस्तार किया जाए तो क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकती है।

Loading...

यात्रियों के अनुसार इस रेल मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सीमित ट्रेनों के कारण उन्हें इंतजार और असुविधा झेलनी पड़ती है। ऐसे में लोगों ने रेलवे प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और सेवाओं का विस्तार करने की मांग उठाई है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page