गोरखपुर
खजनी बाजार के व्यापारियों की विशेष बैठक, पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
गोरखपुर। खजनी बाजार के व्यापारियों की एक विशेष बैठक सोमवार को बाजार परिसर में अरविन्द त्रिपाठी की अध्यक्षता में क्रमबद्ध एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में सभी व्यापारियों ने पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी लंबे समय से संगठन और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे व्यापारी वर्ग की समस्याओं, हितों और सुझावों को सरकार व संगठन के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे।
व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बाजार से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता है और पंकज चौधरी के नेतृत्व में व्यापारी हितों को नई दिशा मिलेगी। बैठक के अंत में सभी उपस्थित व्यापारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बैठक में प्रमुख रूप से अरविन्द त्रिपाठी, रामबृच्छ वर्मा, शेषमणि पांडेय, राजेश जायसवाल, संदीप गुप्ता, अनिल वर्मा, रामसिंह वर्मा, मुन्ना, राजकुमार आर्य, योगेंद्र, दीपक, रामप्रताप, गोरख निगम, अमितेश शर्मा, राम उजागीर, आरिफ, रवी, सोनू, संतोष, अनिल मिश्र, मनोज, प्रभाकर त्रिपाठी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
