Connect with us

वाराणसी

एचआरडी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सातवां संस्करण संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। एचआरडी संस्थान, वाराणसी द्वारा संचालित एचआरडी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सातवां संस्करण राजश्री लॉन एंड बैंक्वेट, सरसौली, वाराणसी में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। पिछले छह वर्षों की सफलता के बाद, इस वर्ष भी सजीव प्रश्नमंच (Live Quiz) के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालयों के प्रतिनिधियों और अपार जनसमूह में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस बहुचर्चित प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में प्राइमरी वर्ग (कक्षा 3-5), जूनियर वर्ग (कक्षा 6-8) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9-10) के विद्यार्थी अपनी लेखन परीक्षा में भाग लेते हैं। प्रत्येक वर्ग से मेरिट के आधार पर 12-12 प्रतिभागियों का चयन किया जाता है, जो बाद में लाइव क्विज राउंड में शामिल होते हैं। इस वर्ष कुल 1500 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया।

प्रत्येक वर्ग के 12 प्रतिभागियों को चार समूहों – ए, बी, सी, डी में बांटकर क्विज मंच प्रदान किया गया।

प्राइमरी वर्ग में ग्रुप डी के प्रतिभागियों ने विजेता बने। मंच संचालन एंकर विदिशा चित्रवंश और आयुषी दूबे ने किया।

Advertisement

जूनियर वर्ग में ग्रुप ए के प्रतिभागियों ने जीत दर्ज की। मंच संचालन साक्षी यादव और दिशा श्रीवास्तव ने किया।

सीनियर वर्ग में ग्रुप सी ने विजय प्राप्त की, और मंच संचालन सृजन चतुर्वेदी और अनुषा मिश्रा ने किया।

जैकपॉट राउंड में प्राइमरी वर्ग से अर्पित पटेल, जूनियर वर्ग से अक्षन्न यश और सीनियर वर्ग से सुभाष यादव विजेता घोषित किए गए। उन्हें साइकिल प्रदान की गई। लगभग 150 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिन्होंने विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

Advertisement

पुरस्कार वितरण समारोह में शारदा टंडन, सारिका सोनकर, अजय कुमार यादव, राम प्रकाश यादव और सूर्यभान सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अतिथि एस. वेंकटेश्वर राव (विजयवाडा, आंध्र प्रदेश), शारदा टंडन (राजश्री लॉन की अधिष्ठात्री), सारिका सोनकर, और सुशीला यादव (एचआरडी संस्थान की अध्यक्षा) उपस्थित थे।

कार्यक्रम का पर्यवेक्षण व्योमेश चित्रवंश ने किया, जबकि संयोजक राकेश वर्धन, सचिव अजय कुमार यादव और तकनीकी हेड राम अचल पाल रहे। मंच सज्जा का कार्य मनोज विश्वकर्मा ने किया।

अंत में एंकर सृजन चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और जनसमूह का आभार व्यक्त किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयोजक राकेश वर्धन ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page