Connect with us

पूर्वांचल

हंडिया पी जी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में पांचवे दिन महिला सशक्तिकरण योजनाओं का प्रचार प्रसार

Published

on

हंडिया पी जी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में आज पांचवे दिन स्वयंसेवकों द्वारा चयनित ग्राम तारागाँव एवं किशोरा में भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का पूरे गांव में प्रचार प्रसार किया गया। महिला शिक्षा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, पोषण एवं स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर गांववासियों को जागरूक किया गया। गांव वासियों से मिलकर उनकी समस्याओं का पता लगाया गया और उनके निवारण के लिए योजनाएं बनाई गई। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा रविन्द्र कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी डा शारदा सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान चलाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page