गाजीपुर
समाजसेवी मंगला सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया दुख

गाजीपुर। जखनियां के मीरपुर ग्राम निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत सिंह के पिता एवं समाजसेवी श्रद्धेय मंगला सिंह का निधन 20 मार्च को हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को सांत्वना दी।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, श्रम आयोग के सदस्य मुराहू राजभर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, प्रमुख व्यापारी नेता अशोक गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मंगला सिंह को एक मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया।
लोगों ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य मंगला सिंह समाज के प्रति अपनी निष्ठा और सेवाभाव के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनकी मृत्यु क्षेत्र के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सह मंत्री संजीव त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, राजेश जायसवाल, विजय गुप्ता, शंभू नाथ त्रिपाठी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।