Connect with us

गाजीपुर

सपा की राज्य कार्यकारिणी में सुशील जायसवाल बने प्रदेश सचिव

Published

on

नन्दगंज (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से नन्दगंज इशोपुर निवासी सुशील कुमार जायसवाल को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई है। सुशील कुमार जायसवाल के प्रदेश सचिव बनने की खबर से क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। समर्थकों और पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाजवादी पार्टी में उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर स्थानीय स्तर पर भी खुशी का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa