Connect with us

दुर्घटना

श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत, 17 घायल

Published

on

गुजरात के डांग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह करीब 4:15 बजे सापुतारा हिल स्टेशन के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे बस 35 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में कुल 48 यात्री सवार थे।

यह बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। यात्रियों में मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के लोग शामिल थे। हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएँ और तीन पुरुष शामिल हैं जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों को तुरंत आहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page