Connect with us

वाराणसी

वोट चोरी के खिलाफ हुंकार भरने दिल्ली रवाना हुए वाराणसी के कांग्रेसजन

Published

on

Loading...
Loading...

1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली, जिला और महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में रवाना हुए कार्यकर्ता

वाराणसी। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली वोट चोरी के खिलाफ महारैली में शामिल होने के लिए वाराणसी के कांग्रेसजन दिल्ली रवाना हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता निजी वाहनों और ट्रेन सहित विभिन्न साधनों से दिल्ली पहुंचे।

जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। मताधिकार की रक्षा करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। महारैली में कार्यकर्ता निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी दिल्ली रवाना हुए। कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर उत्साह है।

दिल्ली रवाना होने वालों में राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, अरविंद पटेल, वकील अंसारी, महेश चौबे, आशीष गुप्ता, संतोष मौर्य, रोहित दुबे, अनुभव राय, लक्ष्मी नारायण यादव, अजय सिंह, आयुष पटेल, ईशान पटेल, अतुल उपाध्याय, शिवम सिंह, प्रमोद पटेल, परवेज खान और प्रिंस चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page