राज्य-राजधानी
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, दो श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

कटरा। जम्मू के माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड की बड़ी घटना हुई है, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य अभियान चल रहा है। तो वहीं भूस्खलन के बीच पुराने रूट से वैष्णो देवी की यात्रा जारी है।
इस घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि, दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे वैष्णो देवी हिमकोटी पर्वत के पंछी हेलीपैड के पास लैंडस्लाइड हुआ है। हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के कुछ सेकंड्स के बाद ही लैंडस्लाइड हुआ, जिसकी वजह से हैलीकॉप्टर सर्विस बंद बंद कर दी दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंची हेलीपैड के पास हुआ है। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। कुछ समय के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस बंद कर दी गई है। स्थिति सामान्य होने पर फिर से सेवा चालू होगी।