Connect with us

सोनभद्र

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

सोनभद्र। सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एक मुस्लिम युवक के खिलाफ हिन्दू बनकर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला दर्ज किया है।

आरोपी सद्दाम पुत्र सलीम ने महिला से अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिन्दू बताते हुए शादी का वादा किया और उसे यौन शोषण का शिकार बना लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी दी और कई बार शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती भी हुई।

आरोपी समाज के डर से गर्भपात कराता रहा। महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa