Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के लोकप्रिय सांसद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के वाराणसी आगमन एवं अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन समारोह में फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के हजारों पटरी व्यवसायियों द्वारा हर हर महादेव के उद्घोष से अभिनंदन किए

Published

on

रिपोर्ट प्रदीप कुमार

वाराणसी। वाराणसी के लोकप्रिय सांसद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आगमन एवं अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन समारोह में फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सचिव अभिषेक निगम जी के नेतृत्व में हजारों पटरी व्यवसायियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।*
यशश्वी प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में मुख्य रूप से वाराणसी में बनने वाले नाइट मार्केट वेंडिंग जोन,सारनाथ टूरिस्ट प्लेस पर बनने वाले स्मार्ट वेडिंग जोन और वाराणसी में बनने वाले सभी नए वेंडिग जोनों पर चर्चा की जिससे कि हजारों पटरी व्यवसाई काफी उत्साहित हुए और हर हर महादेव के नारे साथ उनका अभिनंदन किया।प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि आज प्रत्येक स्ट्रीट वेंडरों को 10000 और 20000 तक का लोन बहुत ही सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध हो पा रहा है और हमारी सरकार की इस योजना से कोविड काल में हर वेंडर की आजीविका को जीवंत रखने का कार्य किया और मैं बताना चाहूंगा की जिस प्रकार 2022 के चुनाव में वाराणसी के स्ट्रीट वेंडरों ने हमारी पार्टी को विजयी बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया है उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी धन्यवाद करता हूं।
कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य रूप से फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संरक्षक अजय सिंह बॉबी फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव चंदन कुमार शाह ,नूर मोहमद ,विजय यादव रामचंद्र प्रजापति ,कमलेश जायसवाल,दीपक रस्तोगी बबलू यादव मनोज प्रजापति ,शीला देवी अनूप प्रजापति धर्मराज गुप्ता समेत हजारों की संख्या में फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति से जुड़े हजारों व्यवसायी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page