खेल
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को चखाया हार का स्वाद
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 10वां मैच हारी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन और केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। लखनऊ की ओर से पूरन ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। देवदत्त पडिकल और अरशद खान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
मार्कस स्टायनिस ने 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए। दीपक हुड्डा ने 9 गेंद में 11 रन बनाए। राहुल और पूरन के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। पूरन 29 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल 441 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी ने नाबाद 22 और कुणाल ने 12 रन बनाए।
215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। चौथे ओवर में बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा था। करीब 44 मिनट की देरी के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। रोहित और ब्रेविस के बीच पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। ब्रेविस 23 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार खाता नहीं खोल सके।
रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बनाए। हार्दिक 16, नेहल (1) और ईशान 14 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीर ने आखिरी ओवर में कुछ बड़े शॉट लगाए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नमन ने 28 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए।
मुंबई की आईपीएल 2024 में ये 10वीं हार है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैच में से सात जीते और इतने मुकाबले गंवाए हैं। पॉइंट्स टेबल में लखनऊ की टीम छठे स्थान पर है, जबकि मुंबई की टीम अंतिम पायदान पर रही रहेगी।