धर्म-कर्म
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान नहीं होंगे पीएम मोदी, 22 जनवरी को ये करेंगे सपत्नीक पूजन विधान
अयोध्या। 22 जनवरी के दिन अयोध्या में रामलला के मूर्ति स्थापना समारोह में राममंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी मुख्य यजमानी करेंगे और सभी विधान संपन्न कराएंगे। जबकि पीएम मोदी प्रतीकात्मक यजमान के रूप में शामिल होंगे। पीएम मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी प्राण प्रतिष्ठा विधान के दौरान मौजूद रहेंगे।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 को शुभ मुहूर्त निकाला गया है। इस दिन अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही देशभर के सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल होंगे। पीएम मोदी ने देश वासियों से अपील की है कि वे इस दिन अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति गर्भ गृह में लगेगी।