Connect with us

आजमगढ़

राधेश्याम कांदू को महराजगंज उद्योग व्यापार मंडल का चुना गया अध्यक्ष

Published

on

आजमगढ़ (जयदेश)। महराजगंज उद्योग व्यापार मंडल की नगर पंचायत इकाई का गठन रिम्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों और व्यापारियों की मौजूदगी में राधेश्याम कांदू को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा आम जनमानस की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन जीएसटी, सेंपलिंग और अन्य विभागीय समस्याओं के कारण अक्सर उत्पीड़न का शिकार होते हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को इस शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए संगठन को मजबूत बनाना जरूरी है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का जिम्मा अब नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पास होगा, और वे जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से हर समस्या का समाधान करेंगे।

कार्यक्रम को जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता, आजमगढ़ नगर अध्यक्ष संत प्रसाद अग्रवाल, नगर महामंत्री सुरेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम कांदू ने कहा कि व्यापारियों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को जोड़ने का प्रयास करूंगा।

Advertisement

इस मौके पर डॉ. एम. बी. भारद्वाज, अनिल विश्वकर्मा, नारायण गुप्ता, राजेश जायसवाल, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, मोहम्मद नेहरू, अब्दुल कादिर, लल्लन गुप्ता, चंदन गुप्ता, गोलू गुप्ता, सोनू, मुसाफिर मौर्य सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page