Connect with us

पूर्वांचल

यूपी के डिप्टी सीएम के तौर पर केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने ली शपथ

Published

on

खनऊ| योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश की कमान संभालने जा रहे हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार शाम एक भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ ली ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया गया है। नई सरकार में दो डिप्टी सीएम समेत कुल 51 मंत्री होंगे। वहीं नई सरकार में अधिकांश पुराने मंत्रियों को मंत्रिमंडल में रखा जाएगा।

योगी आदित्यनाथ आज शाम को चार बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंत्रियों के साथ शपथ ली। योगी आदित्यनाथ आज करीब चार दर्जन मंत्रियों के साथ दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। योगी के साथ दो उप मुख्यमंत्री भी शपथ ली है। एक पर तो केशव प्रसाद मौर्य का नाम लगभग फाइनल है। जबकि दूसरे पर डॉ. दिनेश शर्मा के की जगह अब ब्रजेश पाठक का नाम सामने आ रहा है।

सूत्रों की मानें तो ब्रजेश पाठक यूपी के नए डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है पिछली कैबिनेट के करीब कई मंत्रियों को इस बार भी बरकरार रखा जाएगा, जिसमें ब्रजेश पाठक के अलावा श्रीकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल नंदी और संदीप सिंह को एक और मौका मिला है।

इसके अलावा कैबिनेट में नए चेहरों में बेबी रानी मौर्य, असीम अरुण और राजेश्वर सिंह के शामिल होने की संभावना है, जो शपथ लेने वाले 48 मंत्रियों में शामिल हुईं। नई कैबिनेट में सात से आठ महिलाएं भी मंत्री बनी हैं। वहीं जयवीर सिंह, संजीव गौड़, असीम अरुण, एके शर्मा, संजय निषाद, जेपीएय राठौर, अनूप वाल्मीकि, सुनील बंसल , जितिन प्रसाद, बलदेव सिंह ओलख, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page