वाराणसी
युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का हुआ स्वागत
वाराणसी: युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश महासचिव पद पर अनुभव राय ,जिला उपाध्यक्ष पद पर युवा कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष मयंक चौबे,उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष पद पर मो.आदिल ,दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष पद पर मो.जीशान ,अजगरा विधानसभा अध्यक्ष पद पर विनीत चौबे,शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर उपेंद्र सिंह ,सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पद पर भरत कुमार ,रोहनिया विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ केशरी निर्वाचित हुए है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस व नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष मयंक चौबे ने कहा की हम अपने सभी सहयोगियों को धन्यवाद करते है चार माह चले संगठनात्मक चुनाव में सबका आशीर्वाद सहयोग मिला हम सब मिलकर एकजुटता के साथ युवा कांग्रेस को बनारस में मजबूत करेंगे।सभी जीते विधानसभा अध्यक्षों के साथ सबको एकजुट करके प्रतिदिन हम सब जनहित में सड़कों पर सँघर्ष करेंगे। उक्त स्वागत कार्यक्रम में :- महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ,पूर्व प्रदेश महासचिव एनएसयूआई रंजीत तिवारी ,महानगर अध्यक्ष सेवादल यंग ब्रिगेड परवेज खान,महानगर अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस छांगुर गुप्ता ,सैय्यद आदिल,मो.नदीम,हनुमंत चौबे, महेश चौबे ,तन्मय दुबे आदि लोग उपस्थिति रहे।