Connect with us

पूर्वांचल

मुंबई में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के खेतासराय क्षेत्र के महरौड़ा गांव के रहने वाले रामचरित्र का 26 साल का बेटा रामू की बुधवार को मुंबई में विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर घर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, रामचरित्र गौतम अपने घर पर ही ढलाई मशीन के साथ काम करते हैं। उनके पांच बेटों में से दो, रामू और शामू मुंबई की एक बेकरी में काम करते हैं। बुधवार की सुबह जब दोनों भाई बेकरी पहुंचे तो दरवाज़ा खोलते समय रामू को बिजली का झटका लग गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Loading...

जब यह दुखद खबर परिवार तक पहुंची तो घर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के विलाप के बीच गाँव के लोग भी सांत्वना देने पहुंचे। रामू की शादी के कुछ महीनों बाद ही तलाक हो गया था और उसकी कोई संतान नहीं थी। बेटे की मृत्यु से उसकी मां मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शामू मुंबई में अपने भाई के साथ काम कर रहा था अब अपने भाई के शव को लेकर घर लौट रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page