Connect with us

पूर्वांचल

मातृ दिवस पर प्ले स्कूल में भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। बलियामोड स्थित विस्डम प्ले स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ज्योति राय जी (समाजसेविका) भाजपा नेत्री विशिष्ट अतिथि शिविका राय (प्रोफेसर बी. एस एस कॉलेज ) निदेशक पूजाराय, और गरिमा राय प्रिंसिपल के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।


नर्सरी, केजी के बच्चों ने अपनी माताओं के लिए विशेष प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने ‘इतनी सी हंसी’, ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ और ‘ओ मां मम्मा’ जैसे गीतों पर नृत्य किया।

भाजपा नेत्री व समाजसेवी ज्योति राय जी ने कहा कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षिका होती है। वह उसे बोलना, चलना और खाना-पीना सिखाती है। कार्यक्रम में माताएं और बच्चे एक जैसी पोशाक में नजर आए। माताओं ने डांस, गीत और रैम्प वॉक जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, पुरुस्कार भी जीता।

बच्चों ने अपनी माताओं का पैर_धो उनको सम्मान दे, चॉकलेट और ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। प्रतियोगिताओं में विजेता माताओं को पुरस्कार दिए गए। स्कूल प्रिंसिपल गरिमा राय ने माताओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन पर शिक्षिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर माताओं और बच्चों ने साथ मिलकर खुशी के पल साझा किए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page