Connect with us

गाजीपुर

भाजपा कार्यालय में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विचार गोष्ठी में उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा की प्रेरणा देता है।

Loading...

क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, रामनरेश कुशवाहा और जिलाध्यक्ष विरेन्द्र चौहान ने भी सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, डॉ. शोभनाथ यादव, विष्णु प्रताप सिंह, सुमन बिंद, सुनील सिंह, मनोज राय, रंजू शर्मा, गोदावरी राजभर, विभा पाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page