अपराध
दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात में 9 वर्षीय बच्ची के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करते पकड़े जाने पर ग्रामीणो ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक के परिजनों के संग चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मुकदमा पंजीकृत किया।
जानकारी के अनुसार, थाना के रहने वाली 9 वर्षीय बालिका शाम को कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय मनोज कुमार नामक एक युवक उसको बुलाकर बहला फुसला कर टॉफी बिस्कुट दिलाने के नाम पर पास स्थित गली में ले गया। वहीं खेल रहा एक बालक सारी हरकतें देख रहा था। युवक गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। यह देख बालक दौड़कर सारी बातें लड़की के घर वालों को बताई। घर वाले दस बारह की संख्या में पहुँचे। वहां उसकी हरकत देख ग्रामीणों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने युवक को परिजनों संग चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आयी। युवक के पिता द्वारा पुलिस के अभिरक्षा में इलाज करा रहे है। इधर बलुआ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही में जुट गई है। इस संदर्भ में बलुआ थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया जा रहा है।