Connect with us

चन्दौली

दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Published

on

चंदौली। जनपद के सकलडीहा कस्बे की कोतवाली गली में सोमवार की सुबह 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। कुछ दिन पहले तहसील मार्ग से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसका उपचार चल रहा था। निधन की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली गली निवासी संतोष चौरसिया की पत्नी कुंता देवी एक सप्ताह पहले घरेलू काम निपटाकर तहसील से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार उनका घरेलू उपचार करा रहा था। सोमवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत से पति संतोष चौरसिया, बेटियां अंजली और खुशी सहित पूरा परिवार गम में टूट गया। इस मामले पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर विभूति जायसवाल, नंदन सोनी, जसवंत चौरसिया, अजीत जायसवाल, गोलू, उधन जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, अमित, हेमंत चौरसिया, संजय जायसवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page