Connect with us

चन्दौली

चोरी कर भाग रहे चोरों ने की किशोर की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में देर रात चोरी के इरादे से आए बदमाशों ने एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात कुछ बदमाश गांव के एक घर में चोरी कर फरार हो रहे थे। शोर सुनकर ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, जिसमें गांव का मोनू राम (17) भी शामिल था। पीछा करते हुए मोनू ने एक बदमाश को खेत में पकड़ लिया। अपने साथी के पकड़े जाने के डर से दूसरे बदमाश ने मोनू राम को गोली मार दी। घायल होने के बावजूद मोनू ने बदमाश को नहीं छोड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जो बिहार का निवासी बताया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में दो पक्षों के विवाद की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में चोरी के दौरान हुई घटना की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

घटना को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 7 से 8 हथियारबंद बदमाशों ने गांव में कई घरों को निशाना बनाया। उनका कहना है कि पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए घटना को अलग रूप देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने किशोर मोनू कुमार की मौत को बेहद दुखद बताया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से गंभीर कदम उठाने की मांग की। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page