Connect with us

मिर्ज़ापुर

खंड स्तरीय खेल लीग संपन्न

Published

on

पटेहरा (मिर्जापुर)। पटेहरा के मल्टी पर्पज हॉल खेल मैदान में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल लीग का आयोजन युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुआ। लीग के दूसरे दिन कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन और फुटबॉल मुकाबलों ने खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि जग प्रकाश कोल ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कबड्डी प्रतियोगिता के नतीजे

जूनियर बालिका वर्ग: दीपनगर विजेता रही।

सब-जूनियर बालिका वर्ग: घोघिया ने बाजी मारी।

Advertisement

बालक वर्ग: कलवारी ने जीत हासिल की।

सब-जूनियर बालक वर्ग: मड़िहान विजेता रहा।

सीनियर वर्ग: कलवारी मझारी टीम प्रथम स्थान पर रही।

बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन

Advertisement

बालक जूनियर वर्ग: अमोई पुरवा के गोलू विजेता।

बालक सब-जूनियर वर्ग: धनवाल के लवकुश ने खिताब जीता।

बालिका सब-जूनियर वर्ग: देवरी की पूजा मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।

सीनियर बालिका वर्ग: उत्कर्ष मिश्रा गुलालपुर विजेता रहीं।

कुश्ती में दमखम दिखाया

Advertisement

35 किलो भार वर्ग: इंद्रेश (गेरुआ) ने बाजी मारी।

45 किलो भार वर्ग: आदर्श (मलुआ) विजेता रहे।

50 किलो भार वर्ग: राहुल यादव (मलुआ) ने जीत हासिल की।

57 किलो भार वर्ग: निशांत यादव (मलुआ) विजेता बने।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि 23 और 24 दिसंबर को विकासखंड छानबे की खंड स्तरीय ग्रामीण खेल लीग का आयोजन महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसड़ा में किया जाएगा।

Advertisement

समापन समारोह में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page