Connect with us

वाराणसी

कमिश्नर ने महाराष्ट्र भ्रमण को जा रही एफपीओ वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

Loading...
Loading...

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के किसान संघों को कृषि निर्यात से जुड़ी जानकारियां हासिल कराना है

Loading...

एफपीओ निर्यात के क्रियाकलापों को बारीकी से सीखेंगे तथा वापस आकर गाँव-गाँव किसानों को जानकारी देंगे

    वाराणसी। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के तत्वावधान में महाराष्ट्र भ्रमण जा रही वैन को रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें पूर्वांचल के 20 एफपीओ शामिल हैं, जिनमें 11 एफपीओ बनारस मंडल के हैं। 
  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एपीडा द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। ताकि किसानों और किसान संघों को कृषि उत्पाद निर्यात से जुड़ी जानकारियां हासिल हो सकें। 15 से 21 जनवरी तक आयोजित यह यात्रा किसानों को बहुत फायदेमंद साबित होगी। नासिक, वासी, मुंबई इन सभी जगहों से निर्यात के क्रियाकलापों को बारीकी से सीखेंगे तथा वापस आकर गाँव-गाँव किसानों को जानकारी देंगे। 245 एकड़ में कृषि कार्गो के लिए बाबतपुर के पास चिन्हित स्थल पर जल्द ही काम होना शुरू होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page