Connect with us

वाराणसी

ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे बनेगा किड्स फन जोन, योजना ले रहा मूर्त रूप 

Published

on

बच्चे कर सकेंगे मौज-मस्ती, चेस-कैरम जैसे इंडोर गेम की सुविधा

बनारस के फ्लाईओवर्स के नीचे की जगहें, जो पहले अवैध मंडियों, अतिक्रमण और यातायात जाम का कारण थीं अब खूबसूरती और उपयोगिता का प्रतीक बनेंगी। योगी सरकार इन जगहों को बच्चों के लिए एयर कंडीशन गेमिंग जोन में तब्दील करने की योजना पर काम कर रही है। ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे के स्थान को भी इसी क्रम में विकसित किया जा रहा है जहां पार्क और पार्किंग की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा, यहां काशी की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाने वाले कई मूर्तियां (स्कल्पचर) स्थापित की जाएंगी, और लैंडस्केपिंग के माध्यम से इस स्थान को और आकर्षक बनाया जाएगा। सितंबर के अंत तक ककरमत्ता परियोजना के पहले चरण के पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद टेंडर निकालकर कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। दिसंबर तक यहां फन जोन चालू हो सकता है।

प्रोजेक्ट की खास बातें –

Advertisement

फ्लाईओवर के नीचे शतरंज, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस जैसी इनडोर खेलों की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही चार पहिया और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी। ककरमत्ता फ्लाईओवर परियोजना का पहला चरण सितंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इस परियोजना की सफलता के बाद बाकी 6 फ्लाईओवर्स पर भी इस मॉडल को लागू किया जाएगा।

मिलेंगी ये सुविधाएं –

गेमिंग प्लाजा वातानुकूलित होगा और इसमें सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। यहां बच्चे शतरंज, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस आदि इनडोर गेम खेलेंगे। इसके अलावा, चारपहिया और दोपहिया पार्किंग गाड़ियों के लिए पार्किंग व शौचालय भी होगा। फ्लाईओवर के नीचे लैंडस्कैपिंग भी की जा रही है। काशी की संस्कृति और विरासत की थीम पर स्कल्पचर बनाया जाएगा।

कंपनियां की जाएंगी आमंत्रित –

Advertisement

प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा होने के बाद फन जोन के लिए निविदा निकाली जाएगी। इसके बाद शुल्क तय किया जाएगा। ककरमत्ता प्रोजेक्ट के पूरी तरह से चालू होने में दिसंबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके बाद बनारस में निर्माणाधीन 2 फ्लाईओवर सहित कुल 6 के नीचे यह प्रोजेक्ट लागू हो सकता है। यह पहले प्रोजेक्ट की सफलता पर निर्भर करेगा।

योजना का होगा प्रसार –

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार, ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 100 मीटर के क्षेत्र में बच्चों के लिए गेमिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है।  प्रदेश में यह अनूठा प्रयोग हो रहा है। इस योजना के सफल होने के बाद वाराणसी के अन्य अतिक्रमण और अनुपयोगी स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा। जनता की सहूलियत के लिए अनुपयोगी स्थानों का चयन करके विभिन्न तरह की योजनाओं के जरिए विकास करके इसे जनता के लिए उपयोगी बनाया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने और इसके परिणाम देखने के बाद शहर के 2 निर्माणाधीन सहित कुल 6 फ्लाईओवर के नीचे यह लागू हो सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa