Connect with us

वाराणसी

अस्सी घाट पर नगर निगम द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: नगर आयुक्त शीपू गिरि के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय के नेतृत्व में आज सुबह अस्सी घाट पर नगर निगम द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम के सभी आधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा सुबह अस्सी घाट पर सफाई की गई। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय तथा नगर स्वास्थ्य आधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह ने कमान संभाल रखी थी। सभी ने मिलकर घाटों पर कूड़े की सफ़ाई एवं उठान किया गया साथ ही पानी मे काई की भी सफाई की गई। घाटों पर पंडो को गंदगी न करने तथा छतरी को साफ रखने हेतु कहा गया। सफ़ाई अभियान में देखा गया कि बहुत से नागरिक जो स्नान करने आए थे उनके द्वारा साबुन का प्रयोग किया जा रहा था तथा गंदगी की जा रही थी, उन सभी को गंदगी न करने हेतु चेतावनी दी गई यथा माला फूल न फेकने हेतु कहा गया।

Loading...

साथ ही अपर नगर आयुक्त द्वारा घाट पर लोगों को साफ सफ़ाई के पप्रति जागरूकता प्रदान की गई। सफ़ाई अभियान में अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन पी सिंह, जोनल अधिकारी भेलूपुर जितेन्द्र कुमार आनंद, स्वास्थ्य निरीक्षक अपर्णा बाजपेई तथा सैकड़ों की संख्या में सफ़ाई मित्र एवं कर्मचारी उपस्थित थे। नगर आयुक्त शीपू गिरि ने कहा है कि इस प्रकार का सफ़ाई अभियान निरंतर चलता रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page